Saturday, May 23, 2015

अध्यात्म बदल सकता है जीवन

⊙क्लिंग कृष्ण⊙︽___
अध्यात्म बदल सकता है जीवन
*************************
क्या हम अपने जीवन को रूपांतरित कर सकते हैं? अगर हां, तो इसका माध्यम क्या है?
**
कई लोग यह प्रश्न करते हैं कि क्या कोई भी ऐसा उपाय नहीं, जिससे लोग अपनी जिंदगी बदल सकें। ऐसे लोगों को मेरा जवाब हमेशा यही होता है कि
**
अध्यात्म की शरण में जाकर हमारा जीवन बदल सकता है। अध्यात्म वह शक्ति है, जो हमारे जीवन की अद्भुत संरचना कर सकती है। इसके माध्यम से नाकामयाबी की गर्त में जाता व्यक्ति सफलता के शिखर पर पहुंच सकता है। बस जरूरत है तो खुद को थोड़ा सा बदलने की।
प्रभु के प्रति अगाध श्रद्धा और अध्यात्म का संगम किसी व्यक्ति को कहां तक पहुंचा सकता है, इसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती। प्रत्येक व्यक्ति में ऐसी शक्ति है, जो उसका जीवन बदल सकती है। बस मन और इच्छाशक्ति मजबूत होने चाहिए। मन चार तरह का होता है- कॉन्शस, अनकॉन्शस, कलेक्टिव और कॉस्मिक। ध्यान के जरिए जब हम अपने आज्ञा चक्र को सुदृढ़ करते हैं, तब हमारे कलेक्टिव माइंड को मजबूती मिलती है। मजबूत कलेक्टिव माइंड हमें वह शक्ति देता है, जिससे कोई भी बाधा हमारे लक्ष्य की राह को नहीं रोक सकती।
महत्वपूर्ण कर्म है। अगर कर्म महान हैं तो व्यक्ति देवताओं से भी महान बन सकता है। वहीं अगर कर्म नीच हैं तो हो सकता है कि राक्षसों से भी निम्न श्रेणी प्राप्त हो।
इस प्रकार जहां साधना के माध्यम से अपनी सफलता को सुनिश्चित और सुदृढ़ किया जा सकता है, उसी तरह अध्यात्म के सबसे प्रभावशाली भागों में से एक मंत्र के जरिये असफल होता व्यक्ति अपने जीवन की रूपरेखा बदल सकता है। मंत्रों में बहुत शक्ति है। ये उन लोगों के लिए खासतौर पर कारगर हैं, जो अपना सब कुछ खोने की कगार पर खड़े हैं। मंत्रों के जाप की शक्ति मन को दृढ़ बनाती है।

No comments:

Post a Comment

प्रभु को दर्सन को लागि तल कीलिक गरि हेर्नु होला