Sunday, May 17, 2015

रेकी शक्ति

रेकी- रेकी सिर्फ एक वैकल्पिक चिकित्सा ही नहीँ अपितु सम्पूर्ण जीवन दर्शन है । रेकी आध्यात्मिक जगत मेँ प्रवेश की प्रथम कक्षा है ।रेकी मन और इच्छा शक्ति से निर्देशित शक्ति है जिसे प्यार भरे दिल सहानुभूति और इरादोँ और पूरे मनोयोग से प्रेषित किया जाए, तो हमेशा उद्देश्य मेँ सफलता दिलाती है । रेकी शरीर मेँ विद्यमान पंच तत्त्वोँ , ऊर्जाओँ ,सप्त चक्रोँ , नाङी मंडल , अंतःस्रावी ग्रंथियोँ मेँ आए अवरोधोँ को ठीक करने मेँ पूर्णतया सक्षम है । शरीर के कमजोर आभा मंडल को शुद्ध करने मेँ पूर्ण सहायक है । भावार्थ रेकी पद्धति के द्वारा समस्त प्रकार के शारीरिक मानसिक परामानसिक भावनात्मक वैचारिक समस्त व्याधियोँ से मुक्त हुआ जा सकता है । बौद्ध धर्म ग्रंथोँ मेँ यह वर्णन मिलता है कि बुद्ध के सामिप्य और छू देने भर से उनके पास आने वाले रोग मुक्त हो जाते थे । इससे यह सिद्ध होता है कि यह पद्धति हमारे भारत वर्ष मेँ प्रचलित थी लेकिन काल क्रमानुसार यह विलुप्त हो गयी । रेकी को पुनः जापानी शिक्षक डॉ0 मिकाओ उसुई ने पुनः अविष्कृत किया । और आज संपूर्ण विश्व मेँ यह विद्या प्रचलित है । यह शक्ति प्राण ऊर्जा के रूप मेँ प्रकट होती है ।

No comments:

Post a Comment

प्रभु को दर्सन को लागि तल कीलिक गरि हेर्नु होला